Reporters Off Air

Reporters Off Air

What really happens behind the camera?
While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered.

Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now.

Off the record. On the ground. Straight from the frontlines.

टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पहुंचाने के लिए की गई जद्दोजहद और ऐसे कई क़िस्से या अनुभवों से आप अनजान होते हैं, क्योंकि ये टीवी स्क्रीन तक शायद ही पहुंच पाते हैं. ये सब सुनिए आजतक रेडियो के ख़बरी पॉडकास्ट 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' में. ऐसा पॉडकास्ट जिसमें पर्दे के आगे-पीछे की सच्ची और दिलचस्प कहानियां सुनाते हैं...ख़बरों की ख़ाक छानने वाले आजतक के खोजी रिपोर्टर्स. सुनिए हर शुक्रवार को बेधड़क, बेलौस और बेबाक अंदाज़ में.
00:00
00:00

Episode's summary

मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई? क्या कोई डील हुई है? राहुल गांधी वियतनाम क्यों गए और क्या वे विदेश जाने से पहले सरकार को इसकी जानकारी देते हैं? दूसरी तरफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की अगली रणनीति क्या है? रामलीला मैदान में विपक्ष Mock संसद आयोजित करने जा रहा है. क्या इसके जरिए ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को और धार देने की तैयारी है? मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह के बीच सियासी समीकरणों से लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के नए दांव तक, इन तमाम सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही, यूपी से लेकर पंजाब तक का चुनावी हाल सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul Gautam Sound - Suraj Singh

Episodes

72-

मोदी-राहुल के बीच क्या बात हुई और ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष का क्या प्लान है?: Reporters Off Air

मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई? क्या कोई डील हुई है? राहुल गांधी वियतनाम क्यों गए और क्या वे विदेश जाने से पहले सरकार को इसकी जानकारी देते हैं? दूसरी तरफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की अगली रणनीति क्या है? रामलीला मैदान में विपक्ष Mock संसद आयोजित करने जा रहा है. क्या इसके जरिए ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को और धार देने की तैयारी है? मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह के बीच सियासी समीकरणों से लेकर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के नए दांव तक, इन तमाम सवालों पर चर्चा होगी. साथ ही, यूपी से लेकर पंजाब तक का चुनावी हाल सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul Gautam Sound - Suraj Singh

23 Oct 2026
71-

राहुल गांधी-अभिजीत दिपके की दोस्ती? मोदी सरकार लाएगी पत्रकारों के लिए कानून?: Reporters Off Air

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का संघर्ष जारी है. चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी और सीजेपी के नेता क्या एक साथ आ सकते हैं? उधर, चुनाव आयोग के बदलते रुख और नियमों से क्या संकेत मिल रहे हैं? क्या पत्रकारों के लिए अलग कानून लाने की जरूरत है? अगर ऐसा हुआ, तो उसका स्वरूप क्या होगा? एक तरफ पत्रकारिता की पहचान पर सवाल है, तो दूसरी तरफ रील बनाने वालों और असली पत्रकारों के बीच फर्क तय करने की चुनौती है. आखिर पत्रकार किसे माना जाएगा और यह फैसला कौन करेगा? इन्हीं सवालों के जवाब और सियासत से पत्रकारिता तक की अंदरूनी कहानी जानने के लिए देखिए और सुनिए आजतक रेडियो का चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, श्रेया चटर्जी और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Shreya Chatterjee and Rahul Gautam Sound - Suraj Singh

16 Oct 2026
70-

इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार ने आजतक के रिपोर्टर को क्या बताया?: Reporters Off Air

दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष लगातार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. पिछले पूरे हफ्ते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर दिखे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. इन सबके बीच गृह मंत्रालय और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बातचीत की ख़बर भी सामने आई. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंगे? क्या उन्हें जेल जाना पड़ सकता है? और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने आजतक के रिपोर्टर को क्या-क्या बताया? साथ ही, क्या स्मृति ईरानी यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी? इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Mausami Singh, Piyush Mishra and Rahul Gautam Sound - Suraj Singh

09 Oct 2026
69-

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्लान और इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी का मंत्र: Reporters Off Air

ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के बड़े दावे से लेकर चुनाव आयोग में संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, सियासी हलचल तेज है. क्या दो चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं? क्या चुनाव आयोग के भीतर की नाराज़गी अब खुलकर सामने आएगी? उधर राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में 15 साल बाद का सपना दिखाया. क्या इंडिया गठबंधन को नया साथी मिलने वाला है? और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव क्यों नहीं आए? इन सवालों के जवाब और चुनाव आयोग से लेकर इंडिया गठबंधन तक की अंदर की कहानी सुनिए आजतक रेडियो के चर्चित पॉडकास्ट ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अनमोल बाली, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Aishwarya Paliwal, Anmol Bali, Amit Bhardwaj and Rahul Gautam. Sound - Suraj Singh

02 Oct 2026
68-

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की रणनीति, मोदी की धड़ाधड़ मीटिंग और राज्यसभा चुनाव: Reporters Off Air

चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा गणित क्या है? साथ ही राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव ने यात्रा क्यों निकाली? क्या इसके पीछे 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कोई बड़ी रणनीति है? इन तमाम सवालों का जवाब देखिए और सुनिए ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में संजय शर्मा, मौसमी सिंह, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम के साथ. Producer - Ankit Reporters - Sanjay Sharma, Mausami Singh, Aishwarya Paliwal, Piyush Mishra and Rahul Gautam Sound - Rohan Bharti

25 Sep 2026